ePaper

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के सभी स्कूल बंद

Updated at : 10 Jul 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert of Heavy Rain in Jharkhand

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी. फोटो : प्रभात खबर

Weather Alert: झारखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग में गुरुवार 10 जुलाई को भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाओं का झोंका चलेगा. यहां वज्रपात होने की भी आशंका है. भारी बारिश के अलर्ट के बाद पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 12वीं तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

Weather Alert: पश्चिम बंगाल में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. दोनों जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं.

डालटनगंज से गुजर रहा मानसून ट्रफ

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर, झारखंड के डालटनगंज से गुजर रहा है, जो बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है.

बंगाल में सक्रिय है लो प्रेशर एरिया

एक ट्रफ पश्चिमी असम से तेलंगाना की ओर जा रहा है. गांगेय पश्चिम बंगाल में सक्रिय लो प्रेशर एरिया पास के राज्यों झारखंड, ओडशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है.

पलामू, चतरा समेत 5 जिलों में भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम की इन गतिविधियों की वजह से झारखंड के कम से कम 5 जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना

येलो अलर्ट का मतलब है कि इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाओं (गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच) के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

झारखंड में मानसून सक्रिय, घाटशिला में 83.6 मिमी वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा और लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में हुई. यहां 83.6 मिमी वर्षा हुई.

झारखंड का उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री सेंटीग्रेड

झारखंड में इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री सेंटीग्रेड गढ़वा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया. जमशेदपुर में बुधवार को 30.4 मिलीमीटर वर्षा हुई.

अब तक 453.5 मिमी हुई मानसून की बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में अब तक 453.5 मिलीमीटर मानसून की बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से 65 फीसदी अधिक है. 1 जून से 9 जुलाई के बीच 274.9 मिमी वर्षा को झारखंड में सामान्य वर्षापात माना जाता है.

रांची में दो बार या उससे अधिक बार होगी बारिश

रांची में आज के मौसम की बात करें, तो आसमान में बादल छाये रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: अब धीरे-धीरे चढ़ेगा झारखंड का तापमान, इन 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब बोर नहीं होंगे मरीज और उनके परिजन, मुफ्त में होगा इंटरटेनमेंट

Bharat Bandh: श्रमिक संगठनों की हड़ताल से झारखंड में कोयला, बैंकिंग, डाक क्षेत्रों में काम ठप

Alappuzha Dhanbad Train News: अलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola