ePaper

Jharkhand Weather: अब धीरे-धीरे चढ़ेगा झारखंड का तापमान, इन 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Updated at : 09 Jul 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather temperature heavy rain yellow alert imd update

झारखंड में लगातार सक्रिय है मानसून.

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है. समूचे झारखंड में बारिश हो रही है. अब धीरे-धीरे तापमान चढ़ना शुरू होगा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: जून और जुलाई में मानसून की अच्छी-खासी बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. अब धीरे-धीरे झारखंड का तापमान चढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 2 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. वहीं, 5 जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है.

पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग में होगी वर्षा

मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-मध्य भागों (पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग) में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

Jharkhand Weather: झारखंड में सक्रिय रहा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सक्रिय रहा. लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई. सबसे अधिक 83.6 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड का उच्चतम तापमान 32.7 डिग्री गढ़वा में

झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.7 डिग्री सेंटीग्रेड गढ़वा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान किसी भी जगह अधिकतम का न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड आ रहे हैं अमित शाह, 10 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले रांची में सुरक्षा कड़ी

झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब बोर नहीं होंगे मरीज और उनके परिजन, मुफ्त में होगा इंटरटेनमेंट

Transfer-Posting: डॉ सिद्धार्थ सान्याल स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख बने, 16 जिलों में सिविल सर्जनों की हुई नियुक्ति

Jharkhand Naxal: भाकपा माओवादियों की बड़ी साजिश झारखंड में आज फिर नाकाम, सर्च ऑपरेशन में 18 IED बम बरामद

Gumla News: जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रवीण एक्का और छोटू नायक गुमला के जंगल से गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola