Sports : भारतीय वुशु टीम के चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे झारखंड के 12 खिलाड़ी

भारतीय टीम का चयन ट्रायल 02-06 मई तक देहरादून में आयोजित किये जायेंगे
रांची. अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेनेवाली भारतीय टीम का चयन ट्रायल 02-06 मई तक देहरादून में आयोजित किये जायेंगे. जूनियर और सीनियर वर्ग में होनेवाले चयन ट्रायल में देशभर के वुशु खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की 12 सदस्यीय टीम देहरादून पहुंच गयी है. झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ट्रायल में झारखंड से एल प्लेटोदीप सिंह, आस्था उरांव, संजना कुमारी, तनुश्री, प्रिया गाड़ी, ध्रुव द्विवेदी, अमन कच्छप (सभी रांची), अमन कुमार (रामगढ़), दिव्या सोय, प्रशांत कुमार, आनंद कुमार (तीनों पूर्वी सिंहभूम) और शिवम उरांव (चतरा) हिस्सा लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




