सिलागांई में पाड़हा व्यवस्था व पेसा कानून पर कार्यशाला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 10:33 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

अमर शहीद वीर बुधू भगत के जन्मस्थल सिलागांई में शनिवार को सामाजिक पाड़हा व्यवस्था और पेसा कानून को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

अमर शहीद वीर बुधू भगत के जन्मस्थल सिलागांई में शनिवार को सामाजिक पाड़हा व्यवस्था और पेसा कानून को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. वीर बुधू भगत स्मारक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन भगत और महासचिव गोपाल भगत के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में पाड़हा दिवान भउवा उरांव, प्रो रामकिशोर, प्रो रामदास उरांव, पूर्व डीडीसी डॉ परमेश्वर भगत व प्रभाकर कुजूर ने विचार व्यक्त किये. भउवा उरांव ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में पाड़हा व्यवस्था को संरक्षित रखना बड़ी चुनौती है. हमारे पूर्वजों ने आदिकाल से इस व्यवस्था को जीवंत रखा है. जिसे आगे उसी स्वरूप में बरकरार रखने की जिम्मेदारी हमारे सामाजिक अगुवा के साथ हमारे नौजवान साथियों पर है. उन्होंने आदिवासी समाज के अंदर जन्म से लेकर मृत्यु तक के तमाम संस्कार पर विस्तार से प्रकाश डाला. पाड़हा पदाधिकारियों के अधिकार व उनके कर्तव्य को भी बताया. अन्य वक्ताओं ने भी लोगों को पाड़हा व्यवस्था और पेसा कानून की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर अल्फ्रेड मिंज, शंभू भगत, एतवा उरांव, मंगलदेव उरांव, मुखिया गुड़िया कुमारी, महादेव भगत, जौनी उरांव, सुनील उरांव, शीबा उरांव सहित विभिन्न गांव के पहान, पुजार, बुद्धिजीवी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola