Ranchi News : महिला का एमएमएस तैयार कर वायरल किया, केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 12:15 AM
Crime News : चुटिया थाना क्षेत्र निवासी एक शादीशुदा महिला का एमएमएस तैयार कर इसे वायरल करने का मामला सामने आया है.
रांची. चुटिया थाना क्षेत्र निवासी एक शादीशुदा महिला का एमएमएस तैयार कर इसे वायरल करने का मामला सामने आया है. मामले में पीड़िता की शिकायत पर चुटिया थाना की पुलिस ने मांडर निवासी नवल साहू और मिलोनी बाजारा नामक एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. महिला के अनुसार, उसके पति मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से हमेशा मारपीट करते हैं. इस वजह से महिला अपने पति को रिनपास में भर्ती कर इलाज भी कर चुकी है. इसी दौरान आरोपी नवल साहू महिला के संपर्क में आया और शिकायतकर्ता को झांसा देकर वीडियो कॉल करने के लिए कहा और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एमएमएस तैयार कर लिया.
व्हाट्सऐप पर मिला वीडियो, तो मिली जानकारी
यह वीडियो हाल में मिलोनी बाजारा नामक महिला के जरिये शिकायतकर्ता महिला को व्हाट्सऐप पर मिला. तब महिला को घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद महिला ने घटना को लेकर नवल साहू से पूछताछ की. तब नवल साहू ने कहा कि उसने मिलोनी बाजारा के कहने पर ही वीडियो तैयार किया था. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार अब उसके वीडियो को कई लोगों को भेजकर वायरल किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










