Ranchi News : डीसीवाइएम के शिविर में ओवरऑल विनर ट्रॉफी रांची को

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2025 5:32 PM

विज्ञापन

छोटानागपुर डायसिस के यूथ विंग डीसीवाइएम का सोयको में चल रहा वार्षिक शिविर का समापन हो गया.

विज्ञापन

रांची. छोटानागपुर डायसिस के यूथ विंग डीसीवाइएम का सोयको में चल रहा वार्षिक शिविर का समापन हो गया. डायसिस के 57 पेरिशों से लगभग तीन हजार युवा शिविर में शामिल हुए थे. प्रतियोगिता हुई थी. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रांची पेरिश को ओवरऑल विनर ट्रॉफी मिली. रनरअप का खिताब धनबाद पेरिश को मिला. बेस्ट पेरिश का खिताब इटकी और सबसे ज्यादा संख्या में शिविर में शामिल होने के लिए मुरहू पेरिश को खिताब मिला. इसके अलावा मिस्टर डीआएम का अंकित विनय कच्छप को और मिस डीसीवाइएम का खिताब मोनिका बेक ने जीता. साथ ही जीके, बाइबल क्विज. सांस्कृतिक कार्यक्रम, कोरियोग्राफी, स्टोरी राइटिंग, इंब्रॉयडरी, टी-शर्ट पेंटिंग, रील्स मेकिंग, डड्यूट सौंग, फैंसी ड्रैस, कव्वाली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कत किया गया. शिविर में युवाओं के बीच परिचर्चा का भी आयोजन किया गया था. शिविर में बिशप बीबी बास्के, छोटानागपुर डायसिस के उपसभापति रेव्ह जोलजस कुजूर, सचिव अमृत मसीह चरण मुंडू, कोषाध्यक्ष अनिल डांहगा सहित अन्य पुरोहित शामिल हुए. शिविर के आयोजन में केंद्रीय कमेटी की सभा नेत्री प्रतिभा रोबा, वाइस प्रेसिडेंट एनोस कंडुलना, सचिव एंजेल केरकेट्टा सहित डीसीवाइएम के अन्य सदस्यों का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola