Ranchi News : बीआइटी मेसरा के 19 विभाग से कर सकेंगे पीएचडी, 24 तक करें आवेदन

Ranchi News : बीआइटी मेसरा ने पीएचडी सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
रांची. बीआइटी मेसरा ने पीएचडी सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. एमटेक, एमइ, एमएससी, एमआर्क, एमफार्मा, एमएस, एमसीए, एमप्लान व एमबीए सफल अभ्यर्थी 24 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे. जेनरल व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये और एससी-एसटी के लिए 1000 रुपये तय किया गया है. संस्था के 19 विभागों ने पीएचडी के लिए आवेदन मांगा है. प्राप्त आवेदन और तय मापदंड के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जायेगा. शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों की सूची संस्था की वेबसाइट पर 27 नवंबर को जारी कर दी जायेगी. इन अभ्यर्थियों की लिखित प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी. वहीं, ऑनलाइन लाइव टेस्ट सात दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होगा. इनमें से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर 10 और 11 दिसंबर को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. इसके बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.
इन विभागों से पीएचडी कर सकेंगे अभ्यर्थी
आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, बायो-इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, सेंटर फॉर फूड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, सिविल एंड एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सेंटर फॉर क्वांटिटेटिव इोनॉमिक्स एंड डाटा साइंस, इइइ, इसीइ, मैनेजमेंट एंड हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म, मैथमेटिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फिजिक्स, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, रीमोट सेंसिंग, स्पेस इंजीनियरिंग एंड रॉकेट्री और ह्यूमैनिटिज एंड सोशल साइंस.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




