ePaper

झारखंड में कहां है कुल्लू, जो रही राज्य की सबसे सर्द जगह, जानें सूबे में कब तक चलेगी शीतलहर

Updated at : 15 Jan 2024 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में कहां है कुल्लू, जो रही राज्य की सबसे सर्द जगह, जानें सूबे में कब तक चलेगी शीतलहर

Jharkhand Weather|अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 जनवरी तक राज्य में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. 16 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा.

विज्ञापन

झारखंड में पिछले कई दिनों से सर्दी का सितम जारी है. मकर संक्रांति के दिन कुल्लू सबसे सर्द जगह रही. कुल्लू झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित चतरा जिले में है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के चतरा जिल का कुल्लू राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. इस मौसम में राज्य का यह सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के अधिकतर जिलों में मकर संक्रांति के दिन सोमवार (15 जनवरी) को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जबकि आठ जिलों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी कर कहा है कि कि सोमवार को राज्य के चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों सहित झारखंड के पश्चिमी इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है.

रांची का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री

झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है. अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 जनवरी तक राज्य में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. 16 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि गुमला जिले का विष्णुपुर 3.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा. इसके बाद पलामू जिले के चियांकी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री, खूंटी में 4.1 डिग्री, लातेहार में 4.2 डिग्री, लोहरदगा में 4.4 डिग्री, बोकारो में 6.1 डिग्री और डालटेनगंज में 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?
रांची में दो दिन हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि पूरे झारखंड में पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 17 और 18 जनवरी को झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची में भी 17 और 18 जनवरी को हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं, 19 जनवरी को रांची में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. हालांकि, बाद में आसमान साफ हो जाएगा.

Also Read: उत्तर प्रदेश और हरियाणा में साइक्लोन, झारखंड में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola