वेलफेयर टीम ने शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली

Updated at : 22 Dec 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
वेलफेयर टीम ने शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली

विद्यासागर स्कूल एवं सेंट्रल केजी स्कूल का निरीक्षण सोमवार को एनके एरिया वेलफेयर कमेटी द्वारा किया गया.

विज्ञापन

डकरा. एनके एरिया अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित विद्यासागर स्कूल एवं सेंट्रल केजी स्कूल का निरीक्षण सोमवार को एनके एरिया वेलफेयर कमेटी द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान समिति सदस्यों ने विद्यालय भवन की स्थिति तथा विद्यालयों के संचालन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. प्रधानाचार्यों ने समिति के समक्ष बताया कि कक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए बेंच-डेस्क, अलमारी, टेबल तथा कुर्सियों की अतिरिक्त व्यवस्था की जरूरत है. समिति सदस्यों ने आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा. समिति ने डकरा स्थित सेंट्रल स्कूल भवन के निर्माणाधीन कार्य स्थल का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए ठेकेदार एवं पर्यवेक्षक को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता बनाये रखने एवं समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये. मोहन नगर स्थित सुरेन्द्र मोहन कुमार मंगलम चौक एवं उड़िया स्कूल को देखा गया, ताकि भविष्य में उसकी मरम्मत एवं सुंदरीकरण किया जा सके. निरीक्षण में प्रबंधन की ओर से स्टाप ऑफिसर पर्सनल शैलेन्द्र कुमार, सीएसआर अधिकारी निखिल अखौरी, स्टाप ऑफिसर सिविल अनुपम प्रकाश, ओवरसीयर अनिल प्रजापति, यूनियन की ओर से मिथलेश कुमार सिंह, कृष्णा चौहान, देवपाल मुंडा, हरेंद्र कुमार सिंह, डीपी सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मिथलेश सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola