किसानों के हित व कृषि के विकास के प्रति गंभीर बनें : निशा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
46वां केंद्रीय किसान मेला शुरू
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा .
गेतलसूद फाॅर्म में गुरुवार से दो दिवसीय 46वां केंद्रीय किसान मेला शुरू हुआ. मुख्य अतिथि पंचायती राज निदेशक निशा उरांव व जिप अध्यक्ष निर्मल भगत ने मेला का उदघाटन किया. मेला का थीम ””प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय सृजन”” है. निशा उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति ही कृषि से जुड़ी है. हमें किसानों के हितों की रक्षा व कृषि के विकास के प्रति गंभीर होना चाहिए. कृषि के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करना होगा. सिंचाई के अभाव में खेती-किसानी प्रभावित होती है. ऐसे में वर्षा जल के संरक्षण पर जोर देने की जरूरत है. उन्होंने आय वृद्धि के लिए किसानों को नकदी फसल उत्पादन पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया. पशुपालन, मछली पालन एवं बागवानी को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने किसानों की फसल प्रदर्शनी व स्टॉलों का निरीक्षण किया. निर्मला भगत ने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया. अध्यक्षता स्वामी सत्यसगांनंद महाराज ने की. मौके पर जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, राजेंद्र शाही, जैलेंद्र कुमार, डॉ मयंक मुरारी, भुवनेश्वर बेदिया, डॉ अजीज सिंह, नरू सिंह सुतक, स्वामी भवेशानंद महाराज, कृष्णा मुंडा, सरीता तिर्की, नरेन्द्रनाथ बेदिया आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










