ePaper

वक्फ कानून में संशोधन का रांची में विरोध, बरौदी से मोहनपुर कब्रिस्तान तक बनायी मानव शृंखला

Updated at : 15 Apr 2025 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Waqf Amendment Act Protest in Ranchi

बुढ़मू में मानव शृंखला में शामिल महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

Waqf Amendment Act Protest in Ranchi: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ रांची के बुढ़मू में मंगलवार 15 अप्रैल को जोरदार प्रदर्शन हुआ. हजारों पुरुषों और महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया. संशोधित वक्फ कानून को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने मानव शृंखला बनायी और कहा कि यह कानून मुस्लिमों के हित में नहीं है. यह एक धार्मिक मामला है, जिसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Waqf Amendment Act Protest in Ranchi: बुढ़मू (रांची), कालीचरण : केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ झारखंड में प्रदर्शन जारी है. मंगलवार 15 अप्रैल को राजधानी रांची के बुढ़मू में मुस्लिम समाज के लोग इत्तेहादुल अंजना कमेटी के नेतृत्व में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के विरोध में सड़क पर उतरे. बरौदी से मोहनपुर कब्रिस्तान तक मानव शृंखला बनाकर वक्फ कानून में हुए संशोधन का विरोध किया. बरौदी से मोहनपुर कब्रिस्तान तक बनी मानव शृंखला में बरौदी, खखरा, मोहनपुर, ठाकुरगांव, पतराटोली समेत आसपास के गांवों से मुस्लिम समाज के हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में वक्फ (संशोधन) कानून 2025 का विरोध किया.

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मानव शृंखला में शामिल लोगों ने हाथों में ‘वक्फ हमारा संवैधानिक अधिकार है’, ‘वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 रद्द करो’, ‘हमारा संवैधानिक अधिकार मत छीनो’, ‘वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 हमें मंजूर नहीं की’ तख्तियां ले रखी थी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजलिस-ए-उलमा झारखंड के मजाहिरी सदर मौलाना साबिर हुसैन ने कहा कि वक्फ हमारा धार्मिक मामला है. इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गयी है.

प्रदर्शनकारियों में हाथ में तिरंगा भी ले रखा था. फोटो : प्रभात खबर

‘गरीब और यतीम परिवारों के लिए होता है वक्फ संपत्ति का इस्तेमाल’

उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति का उपयोग मुस्लिम समाज के गरीब और यतीम परिवारों के लिए होता है. इसमें सरकार और गैर-मुस्लिम अधिकारी का दखल मुस्लिम हित में नहीं होगा. कार्यक्रम का नेतृत्व इत्तेहादुल अंजना कमेटी के सदर एजाज अंसारी और संचालन सेकेट्ररी अनिसुल रहमान ने किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विरोध प्रदर्शन में ये लोग भी हुए शामिल

मानव शृंखला और विरोध प्रदर्शन में मौलाना साबिर हुसैन, अहमद मौलवी साहब, अताउल्लाह अंसारी, मंजूर अंसारी, जैनुल अंसारी, मजीद अंसारी, अमन राज, जाकिर अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, यूनुस अंसारी, सरवर आलम, जावेद अख्तर, अफाक अंसारी, कयूम अंसारी, मोबिन अंसारी सहित हजारों महिला-पुरुष शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

संविधान संशोधन पर मुहर आज, 38 साल बाद बदलेगा झामुमो अध्यक्ष, शिबू सोरेन की जगह लेंगे हेमंत

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर, रांची में ठनका गिरने से एक की मौत, पूरे झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

नावाडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, सड़क किनारे खेत में मिला शव

Video: धनबाद के कतरास में रात भर हुई बारिश, अंडरपास में जमा पानी, ऐसे पार हो रहे वाहन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola