खलारी के गुलजारबाग अमरूस धौड़ा में खराब ट्रांसफार्मर से ग्रामीण बेहाल

Updated at : 16 Jun 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
खलारी के गुलजारबाग अमरूस धौड़ा में खराब ट्रांसफार्मर से ग्रामीण बेहाल

एक सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर के कारण इलाके के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन

खलारी. खलारी पंचायत अंतर्गत गुलजारबाग अमरूस धौड़ा मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर के कारण इलाके के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लगातार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा अब तक ट्रांसफॉर्मर को न बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. सोमवार को ग्रामीणों ने सागर गोप एवं युगेश्वर राम की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की. इसमें लोगों ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने के बाद तीन फेज में से केवल दो फेज में ही बिजली आ रही है, वह भी बहुत ही कम वोल्टेज के साथ. नतीजा है कि न तो पंखा चल पा रहा है, न ही पंप और न ही बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो पा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर से 70 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन खराबी के कारण पूरा मोहल्ला अंधेरे और असुविधा में डूबा हुआ है. बैठक में चेतावनी दी गयी कि दो दिनों के भीतर विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में दशरथ राम, देवलाल राम, गोविंदा राम, सरजू राम, कृष्णा उरांव, शंकर उरांव, संजय उरांव, रामसुंदर उरांव, राजेश तुरी, पीटर तिग्गा, सरोज तिग्गा, हीरामन टोप्पो, भोला सिंह, गंगा देवी, दीपक राम, सुकरा उरांव, सोनी देवी, प्रतिमा देवी, खुशबू देवी, ललिता देवी, पूनम देवी, मोनिका देवी, श्यामकला देवी, अर्पणा, आनंद, राजू, दिव्या, सीमा देवी, रौनक उरांव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

दो दिन में नहीं बदला तो होगा उग्र आंदोलन, बैठक में ग्रामीणों ने दी चेतावनी

फोटो:- 16 खलारी 05:- खराब पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर.

16 खलारी 06:- समाधान के लिए बैठक करते अमरूस धौड़ा के ग्रामीण.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola