रांची: आड्रे हाउस में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला आज से

Updated:
विज्ञापन
mp sanjay seth press meet

प्रेसवार्ता करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ Image-X@SethSanjayMP

Ranchi News: रांची के आड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला आज से शुरू हो रहा है.  बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजन का आकर्षण होंगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से विक्की की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के आड्रे हाउस में एक से तीन मई तक तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव में सुबह नौ से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए निशुल्क प्रवेश रहेगा. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आयोजन में कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों का संगम देखने को मिलेगा. तीन दिनों तक यहां झारखंड की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और मोटे अनाज से बने उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे. 

125 स्टॉलधारकों को निशुल्क स्टॉल

स्वदेशी मेले में 125 स्टॉलधारकों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं. मेले में हस्तशिल्प, सोहराय पेंटिंग, हाथ से बने खिलौने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही मोटे अनाज से बने चॉकलेट, केक और बिस्किट जैसे उत्पाद भी लोगों को आकर्षित करेंगे.

बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी भी आकर्षण

संजय सेठ ने कहा कि महोत्सव में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर रांची के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इसमें बच्चों ने सैन्य बलों की शौर्यगाथा को कैनवास पर उकेरा है. महोत्सव के दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी. शाम छह बजे से तक देशभर के कलाकार तीन अलग-अलग मंचों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे.

उद्घाटन में गणमान्य होंगे शामिल

एक मई की सुबह 11 बजे स्वदेशी मेले का शुभारंभ होगा. शाम पांच बजे महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे. दो मई को केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और तीन मई को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति प्रस्तावित है.

तीनों दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम

एक मई: गरबा, डालखाई, झूमर और पद्मश्री मुकुंद नायक की प्रस्तुति.

दो मई: छऊ, पाईका, शास्त्रीय संगीत और वंदे मातरम पर विशेष कार्यक्रम.

तीन मई: उलगुलान नाटिका, बिहू नृत्य, जनजातीय लोक नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां.

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola