थाना गेट पर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2025 9:39 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

बाहरी लोगों के साथ मिलकर उसे और उसके पति परवेज पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

अनगड़ा.

महेशपुर गांव निवासी सोनी परवीन ने गांव के ही कुछ लोगों पर बाहरी लोगों के साथ मिलकर उसे और उसके पति परवेज पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. सोनी का आरोप है कि शनिवार की सुबह पड़ोस की फराना खातून और उसकी ननद रुकैया खातून के बीच कहा-सुनी हो रही थी. वह दोनों के बीच सुलह कराने वहां पहुंची, अचानक फराना खातून ने लोहे की बनी गैस स्टेन से उसके सिर पर प्रहार कर दिया. इससे उसका सिर फट गया. इसके बाद भी उसने चाकू से हमला करने की कोशिश की. उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. घटना को लेकर दोनों पति-पत्नी थाना पहुंचे. थाना गेट के पास मौजूद फराना व उसका पति, बहनोई महेशपुर निवासी रुस्तम खान, कांके हुसीर निवासी पिता जहांगीर अंसारी, बहन अंजुम खातून ने मिलकर उसके पति मो परवेज पर हमला कर घायल कर दिया. सोनी परवीन ने घटना को लेकर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर अंजुम परवीन ने भी सोनी परवीन, पम्मी खातून, जैनुल खान, फैशन खातून व कलेमुन खातून पर मारपीट, गाली देने व गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola