ePaper

Train News: मुंबई से आसनसोल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, झारखंड के इन जिलों को होगा फायदा

Updated at : 11 Sep 2024 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
Train News: मुंबई से आसनसोल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, झारखंड के इन जिलों को होगा फायदा

Train News: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है. इसका लाभ झारखंड के कई जिलों के लोगों को मिलेगा.

विज्ञापन

Train News|Indian Railways|Festival Spl Train: भारतीय रेलवे ने त्योहारों के सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा शुरू कर दी है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बीच सबसे पहले एक ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. इस स्पेशल ट्रेन का लाभ झारखंड के लोगों को भी मिलेगा.

21 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

आसनसोल और मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन को 01145 मुंबई सीएसएमटी-आसनसोल स्पेशल नाम दिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर और 11 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार को मुंबई सीएसएमटी से 11:05 बजे रवाना होगी. अगले दिन 23:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

झारखंड के 3 स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन

01146 आसनसोल-मुंबई सीएसएमटी स्पेशल 23 अक्टूबर और 13 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को आसनसोल से 21:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 08:15 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी. इस ट्रेन का लाभ झारखंड के कोडरमा, गोमो, धनबाद के लोगों को भी होगा, क्योंकि इन स्टेशनों से होकर यह ट्रेन गुजरेगी.

इन स्टेशनों पर ट्रेन का दिया गया है ठहराव

यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दादर, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, कोडरमा, गोमो जंक्शन, धनबाद जंक्शन और कुल्टी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे.

Also Read

Vande Bharat Express: पटना के लिए टाटा से कब चलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, ये है लेटेस्ट अपडेट

Tata Vande Bharat Train: टाटा से बरहमपुर वंदे भारत का हुआ ट्रायल रन, पटरियों पर सरपट दौड़ी ट्रेन

टाटा-बरहमपुर वंदेभारत एक्सप्रेस का ट्रायल आज, 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Tata Patna Vande Bharat: टाटा से पटना के बीच इस दिन होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola