Tiger in Ranchi Video: रांची के कटहल मोड़ इलाके में बाघ की अफवाह, परेशान रही पुलिस
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Sep 2025 7:35 AM
वायरल वीडियो में दिख रहा जानवर
Tiger in Ranchi Video: झारखंड की राजधानी रांची के कटहल मोड़ इलाके में सोमवार शाम बाघ जैसा जानवर देखे जाने का दावा किया गया. मंगलवार को सीसीटीवी कैमरे में बाघ जैसे जानवर का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गये. हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने छानबीन के बाद वीडियो में दिख रहे बाघ जैसे जानवर को जंगली बिल्ली करार दिया है.
Tiger in Ranchi Video: रांची के कटहल मोड़ के चाला टोली रोड नंबर-2 में रहनेवाले विरसु मुंडा के किरायेदार पलंबर गुड्डू अंसारी ने अपने आंगन में मंगलवार रात बाघ जैसा एक जावनर देखा. घर में लगे सीसीटीवी में इसका वीडियो भी कैद हुआ. जानवर घर की चहारदीवारी के भीतर घूमता हुआ नजर आया. गुड्डू ने अपने पड़ोसी रमेश कच्छप को जानकारी दी. रमेश ने मुहल्ले के अन्य लोगों को तथा नगड़ी पुलिस को सूचना दी. इधर, सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही लोगों ने उस जानवर को बाघ समझ लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
बाघ के होने के सबूत नहीं मिले
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और वन विभाग की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया. पुलिस और सादे लिबास में कई अधिकारी टार्च लेकर जानवर को ढूंढ़ने पहुंचे. सर्च अभियान शुरू किया. पुलिस और वनकर्मियों ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन कहीं भी बाघ के होने के सबूत नहीं मिले.
वन विभाग के अधिकारी ने बताया, वीडियो में दिख रहा जानवर बाघ नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली है
जांच के बाद रांची वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिख रहा जानवर बाघ नहीं, बल्कि एक जंगली बिल्ली है. लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है. वन विभाग ने कहा कि जंगल की सीमा से सटे इलाको में अक्सर जंगली बिल्लियां दिखती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










