भाजपा प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने बुंडू में अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश उरांव के समर्थन में किया प्रचार

Updated:
विज्ञापन

बुंडू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाजपा प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल

Ranchi (बुंडू): बुंडू नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश उरांव के समर्थन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय कुमाद जायसवाल ने चुनाव प्रचार किया. उन्होंने जनता से विकास के नाम पर वोट मांगा.

विज्ञापन

Ranchi (बुंडू): झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय कुमार जायसवाल ने बुंडू नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव के समर्थन में प्रचार किया और जनता से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि राज्य में अपहरण, भ्रष्टाचार, भय और आतंक चरम सीमा पर है. वह बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव के चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा प्रदेश की सरकार ने 3 वर्षों तक नगर निकाय की चुनाव नहीं कर लूट को बढ़ावा दिया. बच्चों का अपहरण महिलाओं के साथ अत्याचार हत्या लूट की घटना से जनता मुक्ति चाहती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीजेपी झारखंड प्रदेश प्रभारी विनय कुमार जायसवाल ने आगे कहा शांति भयमुक्त और नगर के सभी वर्गों के सेवा के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव को अध्यक्ष पद में जीतने की अपील की. मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज बाजपेई, जिला अध्यक्ष धीरज महतो, रंजीत लहरी, भास्कर मुखर्जी, मुकेश जैन, बंटी जायसवाल आदि मौजूद थे.

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घासीराम उरांव के समर्थन में मोटर साइकिल जुलूस

बुंडू अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घासीराम उरांव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुंडू नगर में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर वोट देने की अपील की. घासीराम उरांव ने कहा एक मौका दीजिए गरीबों के लिए काम करूंगा. यह जुलूस बुंडू के उरांव टोली नवरात्रि मंदिर होते हुए मेन रोड चौक बाजार काली मंदिर चौक सुभाष चौक ब्लॉक मोड चौक होते वापस बिरसा मोड़ में समाप्त हुई.

सभी वर्गों के लिए काम करूंगा कृष्ण मुंडा

बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृष्ण मुंडा ने अपने समर्थन में नगर स्थित मिलन क्लब में जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जन सेवा करने के लिए मैं राजनीति में आया हूं. बुंडू नगर के सर्वांगीण विकास सर्व समिति से किया जाएगा. सेवा करने का मौका मिला तो जनता के काम के लिए रिश्वत प्रणाली प्रथा को बंद करूंगा. पानी होल्डिंग टैक्स स्वास्थ, शिक्षा की समस्या का निदान और बड़ा तालाब की सफाई सुंदरीकरण का कार्य करूंगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर के युवा और गणमान्य लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें…

रांची में किसी ने तेज आवाज में बाजा बजाई, तो सीधे होगी सख्त कार्रवाई

झारखंड के जंगलों में 11817 बिल्लियों का बसेरा, कैमरों से कराया गया सर्वे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola