एटीएम से कम राशि निकलने पर किया विरोध
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के एटीएम से गुरुवार की शाम को निकासी के दौरान ग्राहकों को कम राशि मिलने और खाता से पूरी राशि कटने का मैसेज आने पर खाताधारियों ने विरोध जताया.
विज्ञापन
खाता से पूरी राशि के कटने का मैसेज आया
प्रतिनिधि, चान्हो.
थाना क्षेत्र में बीजुपाड़ा चौक के निकट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से गुरुवार की शाम को निकासी के दौरान ग्राहकों को कम राशि मिलने और खाता से पूरी राशि कटने का मैसेज आने पर खाताधारियों ने विरोध जताया. बताया गया कि शाम करीब पांच बजे चान्हो के चोरया निवासी परवेज हसन उक्त एटीएम में 10 हजार रुपये निकालने गये. मशीन से उन्हें मात्र 7 हजार 600 रुपये ही मिले. जबकि मोबाइल पर उनके खाता से 10 हजार रुपये की निकासी का संदेश आ गया. इसी तरह लोहरदगा निवासी रामवृक्ष उरांव ने 1,000 रुपये निकाले, पर एटीएम से केवल 400 रुपये ही निकले और उनके खाते से भी एक हजार रुपये निकालने का मैसेज आ गया. इसी बीच एटीएम में पैसा डालने के लिए कैश वैन वहां पहुंची. मामले को लेकर पीड़ितों के साथ ग्रामीणों का भी गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों का कहना था कि इस एटीएम में कम पैसा निकलने की आम शिकायत है. ग्रामीण कैश वैन लेकर आये कर्मियों को घेरकर भुक्तभोगियों का पैसा वापस करने की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर पहुंची चान्हो पुलिस ने स्थिति को संभाला. पुलिस के अनुसार कैश वैन कर्मियों की ओर से ग्राहकों को 24 घंटे के अंदर बाकी की राशि वापस कराने का आश्वासन दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन