चोरी की बाइक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल
Updated at : 19 Oct 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने ब्रांबे साप्ताहिक हाट से शनिवार को चोरी हुई बरगड़ी निवासी बेलस टोप्पो की बाइक को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है.
विज्ञापन
मांडर.
पुलिस ने ब्रांबे साप्ताहिक हाट से शनिवार को चोरी हुई बरगड़ी निवासी बेलस टोप्पो की बाइक को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. साथ ही चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी में शामिल मांडर के ब्राम्बे निवासी जावेद अंसारी, रातू बानापीड़ी मुस्तफिस अहमद और चान्हो के पंडरी निवासी मुजफ्फर अंसारी शामिल हैं. थाना प्रभारी मनोज करमाली के अनुसार बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद प्रारंभिक जांच में ब्राम्बे निवासी जावेद अंसारी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी. उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी में शामिल दो अन्य साथियों के नाम बताये. इसके बाद बाइक को पंडरी गांव के मुजफ्फर अंसारी के घर से बरामद कर लिया गया. चोरों ने बाइक को कटर से काटकर अलग कर दिया था. वे कबाड़ी दुकान में बेचने की फिराक में थे. इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




