ePaper

Ranchi News : आज तेज हवा के साथ वज्रपात के संकेत

Updated at : 08 Apr 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : आज तेज हवा के साथ वज्रपात के संकेत

रांची सहित अन्य जिलों के मौसम में होगा बदलाव, 10 को कई जिलों में अोलावृष्टि का आशंका

विज्ञापन

रांची. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आठ अप्रैल को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. संताल परगना में सोमवार को ही मौसम में बदलाव हुआ. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इसका आंशिक असर झारखंड के अन्य जिलों पर भी पड़ने की संभावना है. जिससे मंगलवार व बुधवार को रांची सहित खूंटी, बोकारो, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़, देवघर आदि जिलों में आकाश में बादल छाने के साथ-साथ तेज हवा चल सकती है. साथ ही कई इलाकों में मेघ गर्जन व वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में यह बदलाव 11 अप्रैल तक रहने की संभावना है. 10 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में हवा के साथ वज्रपात व अोलावृष्टि की आशंका को देखते हुए अॉरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मेदिनीनगर का पारा 41 डिग्री पहुंचा

इस बीच सोमवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. गर्मी का असर राजधानी रांची पर भी पड़ा. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 2.5 डिग्री तथा 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–अधिकतम तापमानरांची–37.5

जमशेदपुर–37.0मेदिनीनगर–41.0

बोकारो–38.1चाईबासा–39.0

चतरा–38.0गोड्डा–35.6

गुमला–38.5हजारीबाग–38.0

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola