वेंटिलेटर काटकर घर में चोरी

Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 14 Mar 2026 10:02 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित शिवनगर रोड नंबर-17 में चोरों ने वेटिलेटर काट कर घर में चोरी की

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित शिवनगर रोड नंबर-17 में चोरों ने वेटिलेटर काट कर घर में चोरी की. चोरी 11 मार्च की देर रात करीब एक बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार दलादिली रोड, धरोहर बैंक्वेट हॉल के पीछे कमड़े निवासी संतोष कुमार गुप्ता के घर शिवनगर रोड नंबर-17 में चोरी हुई. उक्त घर में संतोष के मामा सेना से सेवानिवृत्त प्राणनाथ गुप्ता किराये पर रहते हैं. फिलहाल वे किसी जरूरी काम से अपने गांव गये हुए थे. 12 मार्च की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी सुजीत कुमार सिन्हा ने संतोष कुमार गुप्ता को घर में चोरी होने की सूचना दी. संतोष ने देखा कि छत के पास बने करीब दो फीट के वेंटिलेटर को काटकर चोर घर के अंदर घुसे और दरवाजों के ताले और आलमीरा के लॉक टूटे मिले तथा सामान बिखरा मिला. चोरों ने सोना-चांदी के जेवर व नकद रुपये लेकर भाग गये. मामले में श्री गुप्ता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola