Ranchi News : जेवरात देखने के दौरान युवक ने की अंगूठी की चोरी
हिनू स्थित तनिष्क शोरूम में हुई घटना
रांची. हिनू स्थित तनिष्क शोरूम में जेवरात देखने गये युवक ने एक अंगूठी की चोरी कर ली. मामले में शोरूम के कर्मी रोहित लकड़ा ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि शोरूम में देवघर जिला के बंपास टाउन, शिव मंदिर निवासी संजीव कुमार आये और अंगूठी देखने की बात कही. इसके बाद सेल्स स्टाफ ने अंगूठी दिखाना शुरू किया. इस दौरान उक्त ग्राहक ने अपने पॉकेट में एक साेने की अंगूठी रख ली. ग्राहक के जाने के बाद सामान का मिलान करने पर एक अंगूठी कम मिला. सीसीटीवी फुटेज में वह ग्राहक अंगूठी चोरी करता दिखाई पड़ा. उस ग्राहक ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था. लेकिन उस नंबर पर संपर्क करने पर उसने कहा कि वह शो-रूम नहीं गया था. हो सकता है मेरे पिताजी गये होंगे. उसने पिता का नंबर दिया. अब उनको फोन करने पर कहते हैं गलत नंबर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










