Ranchi News : सुरेश्वर महादेव मंदिर से निकाली 1000 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा
Published by : MUNNA KUMAR SINGH Updated At : 10 Aug 2025 9:36 PM
विज्ञापन
सुरेश्वर महादेव मंदिर, चुटिया से तिरंगा यात्रा बजरंग दल महानगर संयोजक विक्रम साहु के नेतृत्व में निकाली गयी.
विज्ञापन
संभाजी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र
रांची. सुरेश्वर महादेव मंदिर, चुटिया से तिरंगा यात्रा बजरंग दल महानगर संयोजक विक्रम साहु के नेतृत्व में निकाली गयी. इस दौरान 1000 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज निकाला गया. इस दौरान छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान की झांकी प्रदर्शित की गयी. संयोजक विक्रम साहु ने बताया कि विगत कई वर्षों से अखंड भारत के संकल्प के साथ सुरेश्वर महादेव मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि भारत को अब अखंड भारत बनाया जाये. कार्यक्रम में सुरेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेश साहु, विहिप के महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, गुजा तिर्की, संजय कुमार, संतोष कुमार, शिवम सिंह, राजा साहु, विनीत राज, दीपक ठाकुर, अंकित सिंह, बिपिन, ऋतिक, वरुण साहु, बलराम सिंह, जीतेंद्र वर्मा, गौतम साहु, अर्जुन साहु, दशरथ सिंह, मनपुरन नायक, मुकेश केशरी, उत्तम कुमार, केशव केशरी समेत कई लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










