Ranchi News : रांची का पारा 32 पर, पांच से फिर गिरेगा तापमान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 12:35 AM

विज्ञापन

Ranchi News: राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी तेजी से चढ़ रहा है.

विज्ञापन

रांची. राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी तेजी से चढ़ रहा है. इस कारण ठंड का एहसास नहीं हो रहा है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि पांच मार्च से राजधानी का पारा गिर सकता है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों के पारा में गिरावट हो सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार, पांच मार्च के बाद अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेसि तक गिरावट हो सकती है. यह करीब 13-14 डिग्री सेसि तक रह सकता है.

सबसे अधिक गर्मी सरायकेला में रहा

रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेसि ऊपर (21 डिग्री सेसि) रिकाॅर्ड किया गया. जमशेदपुर और डालनगंज का पारा भी 37 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है. राज्य में सबसे अधिक गर्मी सरायकेला में रहा. वहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अभी मौसम इसी तरह रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola