रिम्स : कोरोना संकट में घटे मरीज, 496 ही भर्ती,

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भर्ती मरीजों की संख्या एक तिहाई से भी कम हो गयी है. रिम्स में सामान्य दिनों में 1500 मरीज विभिन्न विभाग के वार्ड में भर्ती रहते हैं. लेकिन कोरोना के कारण भर्ती मरीजों की संख्या में काफी कमी आयी है.

विज्ञापन

रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भर्ती मरीजों की संख्या एक तिहाई से भी कम हो गयी है. रिम्स में सामान्य दिनों में 1500 मरीज विभिन्न विभाग के वार्ड में भर्ती रहते हैं. लेकिन कोरोना के कारण भर्ती मरीजों की संख्या में काफी कमी आयी है. रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 496 मरीज भर्ती थे, जिसका इलाज किया जा रहा था. वहीं गुरुवार को मरीजों की संख्या 487 थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह में नौ गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया. इससे भर्ती मरीजों का आंकड़ा 496 तक पहुंंचा. न्यूरो, हड्डी व सर्जरी विभाग को छोड़कर अन्य विभागों में इक्का-दुक्का मरीज ही भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

दो दिनों में 31 मरीजों की मौतवहीं पिछले दो दिन में रिम्स में 31 भर्ती मरीजों की मौत हो गयी है, जिसमें गुरुवार (बुधवार से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक) सबसे ज्यादा 22 मरीज की मृत्यु हुई. वहीं शुक्रवार (गुरुवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक) को नौ मरीजाें की मृत्यु हुई थी. सूत्र बताते हैं कि रिम्स में ओपीडी के माध्यम से मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है. इससे भर्ती मरीजाें की संख्या में कमी आयी है. राज्य के विभिन्न जिलाें से सिर्फ गंभीर मरीज रेफर होकर रिम्स आ रहे हैं.बंगाल, छत्तीसगढ़ व बिहार के मरीज नहीं आ रहे लॉकडाउन के कारण पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार से मरीज नहीं आ रहे हैं.

राज्य की सीमाएं बंद हैं, जिससे चाह कर भी वहां से मरीज नहीं आ पा रहे हैं. मरीज डॉक्टर का नंबर खोजकर उनको बीमारी की जानकारी दे रहे हैं. डाॅक्टर भी उनको 14 अप्रैल के बाद ही आने को कह रहे हैं. 16 से 31 मार्च तक 2507 मरीज हुए भर्ती, स्क्रीनिंग ओपीडी में 15,546 का इलाज रिम्स में 16 मार्च को अोपीडी बंद हाेने के बाद इमरजेंसी ओपीडी शुरू की गयी, जिसमें कोविड हेल्प डेस्क व स्क्रीनिंग डेस्क के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिया गया. एमआरडी (मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट) के आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च तक आेपीडी में 15,546 को परामर्श दिया गया. वहीं 2507 मरीजों को भर्ती किया गया.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola