मंडा पूजा : दहकते अंगारों पर चले भोक्ता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चंडक पूजा (मंडा) समिति सुकुरहुटू के तत्वावधान में 12 दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन किया जा रहा है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कांके.
चंडक पूजा (मंडा) समिति सुकुरहुटू के तत्वावधान में 12 दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. मंडा में 400 भोक्ता व 400 सोकताइन शामिल होकर भगवान शिव की आराधना किये. पूजा के 11वें दिन फूलखुंदी का अनुष्ठान किया गया. जिसमें भोक्ता व सोकताइनों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले. पूजा समिति के सदस्यों ने सभी भक्तों पर फूलों की वर्षा किये. पूरे शिव मंदिर को 2100 किलो फूलों से सजाया गया है. वहीं रात में पश्चिम बंगाल से आये कलाकारों ने छऊ नृत्य कर सबका मन मोह लिया. काफी संख्या में श्रद्धालु फूलखुंदी कार्यक्रम देखने आये. मंडा में झूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष राजकुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर महतो, प्रकाश पहान, रूपलाल महतो, शिव कुमार संतोषी, मनोज महतो, सचिव बेनीराम महतो, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार, सतीश कुमार, परमानन्द कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार, सचिन दास गोस्वामी, अनिल कुमार, उमेश साहू, प्रभात भूषण व ग्रामीणों का योगदान दिया.फोटो, दहकते अंगारे पर चलते भोक्ता व सोकताइन.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










