झारखंड में रिटायर्ड 8 से 10 हजार शिक्षकों को मिलेगा ग्रेड-1 का एरियर, शिक्षा विभाग का निर्देश
सांकेतिक तस्वीर ( AI Image)
राज्य के 8 से 10 हजार सेवानिवृत्त और दिवंगत शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड-1 प्रोन्नति का वित्तीय लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं.
रांचीः राज्य में सेवानिवृत्त या वैसे शिक्षक, जिनका निधन हो गया है, उन्हें भी नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन में प्रोन्नति का वित्तीय लाभ मिलेगा. इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दिशानिर्देश जारी कर दिया है. राज्य में लगभग 8 से 10 हजार ऐसे शिक्षक हैं, जो इससे लाभान्वित होंगे.
एक शिक्षक को 5 से 15 लाख रुपए तक का वित्तीय लाभ मिल सकता है. वर्ष 1982 से 2012 तक वैसे शिक्षक नियुक्त हुए थे, जो नियुक्ति के समय अप्रशिक्षत थे. इन शिक्षकों ने सेवाकालीन प्रशिक्षण पाया था. इनको वर्ष 2019 में नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन में प्रोन्नति और वित्तीय लाभ देने का निर्णय लिया गया था.
विभाग द्वारा वर्ष 2019 में जारी पत्र में कहा गया था कि वैसे शिक्षक जो पत्र जारी होने के पूर्व सेवानिवृत्त हो गए हैं या उनका निधन हो गया है, उन्हें वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे शिक्षकों ने याचिका दायर की थी. अब विभाग ने शिक्षकों को भी ग्रेड वन में नियुक्ति तिथि से प्रोन्नति के साथ-साथ वित्तीय लाभ देने का पत्र जारी किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए