रांची के हटिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लाइट डेकोरेशन का करता था काम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के हटिया में 20 वर्षीय युवक हर्ष कुमार साहू ने फांसी लगाकर जान दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

हटिया(रांची). जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया निवासी दिनेश साहू के 20 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार साहू ने अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेज दिया.

विज्ञापन

मृतक के पिता दिनेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा हर्ष कुमार साहू लाइट डेकोरेशन का काम करता था. वह रविवार को मेरे गोदाम में रात्रि 2:30 बजे तक अपने दोस्त अमन शाह के साथ काम किया. उसके बाद अमन शाह सोने चला गया. सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो मेरे किराएदार ने खिड़की से देखा कि फांसी लगाए हुए हैं. मामले में दोस्त अमन शाह ने बताया कि रात्रि 2:00 बजे तक साथ में काम किया और मैं दूसरे कमरे में सोने चला गया.

लाइट डेकोरेशन का काम करता था मृतक हर्ष

सुबह जब चिल्लाने और शोर मचाने का आवाज हुई तो मैं उठा तो देखा कि हर्ष रस्सी के सहारे लटका हुआ है, मृतक 12वीं पास करने के बाद लाइट डेकोरेशन का काम करता था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आवेदन पर यूडी कांड दर्ज किया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले में पुलिस मृतक के दोस्त व परिजन से पूछताछ कर रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola