रांची के कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: हथौड़ी और बेरई में 6 घंटे बिजली गुल, भीषण गर्मी में पानी को तरसे लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के चुटिया, कोकर और अयोध्यापुरी समेत कई इलाकों में 30 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली कर्मियों द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण यह कटौती की जाएगी.

विज्ञापन

रांची: चुटिया सब-स्टेशन के 11 केवी कृष्णापुरी फीडर से 30 जुलाई को दिन के 12.30 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी. इस अवधि में अयोध्यापुरी की एलटी ब्रांच लाइन में नंगे तार को कवर करने और पोल खड़ा करने का काम किया जाएगा. इस कारण इस इलाके में बिजली बंद रहेगी.

विज्ञापन

वहीं, कृष्णापुरी रोड नंबर सात की एलटी ब्रांच लाइन में नंगे तार को कवर करने और पोल खड़ा करने का काम किया जाएगा. इस कारण दिन के 10:30 से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. द्वारिकापुरी रोड नंबर 2 चुटिया की एलटी ब्रांच लाइन में नंगे तार को कवर केबल और पोल खड़ा करने के कारण दिन के 10:30 से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी.

इसके अलावा कोकर सब-स्टेशन के अयोध्यापुरी फीडर से प्रातः 4 से 8 बजे तक, सुरेंद्रनाथ स्कूल बांधगाड़ी और आलू गोदाम बांधगाड़ी की 11 केवी लाइन व ट्रांसफॉर्मर से प्रातः 4 से 8 बजे तक बिजली बंद रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola