Ranchi में मवेशियों से भरा गाड़ी पकड़ा, तस्कर को दबोचा और लोगों ने वाहन में लगा दी आग
आग के हवाले वाहन
रांची के पिस्कामोड़ में मवेशियों से भरी एक गाड़ी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. भीड़ ने न केवल वाहन को रोका, बल्कि उसमें सवार व्यक्ति को भी पकड़ा और फिर वाहन में आग लगा दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Ranchi Crime: रांची के पिस्कामोड़ इलाके में शनिवार को मवेशियों से भरे एक वाहन को कुछ लोगों ने पकड़ लिया. वाहन में मवेशियों को ले जाया जा रहा था. लोगों ने वाहन को रोकने के बाद सवार एक व्यक्ति को भी पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई.
ये भी पढ़ें- अकेले अपराधियों से भिड़े सब इंस्पेक्टर, घायल होने के बाद भी नहीं छोड़ी पकड़, तीन गिरफ्तार
मवेशियों को बाहर निकाला और वाहन पर लगा दी आग
जानकारी के अनुसार, वाहन को रोकने के बाद लोगों ने पहले उसमें लदे मवेशियों को बाहर निकाला. इसके बाद वाहन को आग के हवाले कर दी. जिसके बाद वाहन देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा. इस घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
मवेशियों से भरे वाहन को पकड़े जाने और उसमें आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली और पकड़े गए व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया. और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन में मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था. पुलिस पकड़े गए व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- वज्रपात से दो बैलों की मौत, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए