Ranchi Crime: गश्ती के दौरान अपराधियों से भिड़े सब इंस्पेक्टर, मारपीट के बाद भी तीन को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों से अकेले भिड़े सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में गश्त के दौरान एक सब इंस्पेक्टर ने अकेले ही लूट की योजना बना रहे अपराधियों का सामना किया. मारपीट में घायल होने के बावजूद, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तीन आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Ranchi Crime: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने लूट की तैयारी कर रहे संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने के लिए अकेले ही मोर्चा संभाल लिया. अपराधियों ने पुलिस अधिकारी के अकेले होने का फायदा उठाकर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए. इसके बावजूद उन्होंने संदिग्धों को पकड़ से बाहर नहीं जाने दिया. बाद में थाना की अतिरिक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PNB के 1 करोड़ के लोन में गड़बड़ी का आरोप, मुकेश ट्रेडिंग के प्रोपराइटर पर केस

लूट की तैयारी की मिली थी सूचना

अरगोड़ा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शनिवार रात गश्ती पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अपराधी एक जगह जुटे हैं और किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचे. मौके पर पहुंचने के बाद सब इंस्पेक्टर ने संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की. बताया जाता है कि पुलिस अधिकारी को अकेला देखकर अपराधियों ने विरोध शुरू कर दिया. उन्होंने मुकेश कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. इस दौरान सब इंस्पेक्टर को चोटें भी आई.

ये भी पढें- रांची : चर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर जानलेवा हमला, मिसफायर से बची जान

चोट लगने के बाद भी नहीं छोड़ी पकड़

मारपीट के बावजूद मुकेश कुमार पीछे नहीं हटे. घायल होने के बाद भी उन्होंने आरोपियों को पकड़े रखा और उन्हें भागने का मौका नहीं दिया. इस बीच घटना की सूचना अरगोड़ा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में लूट की योजना में उनकी भूमिका के साथ गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पकड़े गए आरोपियों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola