ePaper

Ranchi News : विनय चौबे की पत्नी के खाते में हर माह एक लाख देती थी कंपनी

Updated at : 11 Jun 2025 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : विनय चौबे की पत्नी के खाते में हर माह एक लाख देती थी कंपनी

शराब घोटाला केस में निलंबित आइएएस विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता के खाते में हर माह एक लाख रुपये जमा होते थे.

विज्ञापन

रांची. शराब घोटाला केस में निलंबित आइएएस विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता के खाते में हर माह एक लाख रुपये जमा होते थे. ये पैसे नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय सिंह की कंपनी के खाते से जमा होते थे. इसका भुगतान कंसल्टेंसी फी के रूप में वर्ष 2017 से लेकर 2023 के बीच किया गया, लेकिन इसके बाद भुगतान बंद हो गया. यह खुलासा एसीबी की आरंभिक जांच में हुआ है.

इडी की जांच में भी पैसा ट्रांसफर होने का हुआ खुलासा

इधर इडी की जांच में भी पैसा ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है. इडी ने पूर्व में छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किये थे. इसके अलावा बैंक खाते की जांच में भी इडी को उक्त तथ्य की जानकारी मिली है. पूर्व में जांच के दौरान विनय सिंह ने इडी को यह भी बताया था कि निलंबित आइएएस विनय चौबे की पत्नी उनके कारोबार को बढ़ाने में मदद करती थी. विनय चौबे के परिवार के साथ उनका पारिवारिक संबंध रहा था. मामले में कारोबारी विनय सिंह को पूछताछ के लिए एसीबी की ओर से दो बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा चुका है. लेकिन अभी तक वह एसीबी मुख्यालय के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं. उनके प्रतिनिधियों द्वारा एसीबी के अधिकारियों को बताया गया कि विनय सिंह फिलहाल बीमार चल रहे हैं, इसलिए वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हो सकते हैं.

::::::::::::::::::::::::::::

पीई दर्ज, विनय चौबे व उनके करीबियों की संपत्ति की होगी जांचरांची. शराब घोटाला केस में एसीबी ने मंगलवार को निलंबित आइएएस विनय चौबे और उनके करीबियों के खिलाफ पीई दर्ज कर लिया है. अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े बिंदुओं पर जांच की जायेगी. इस क्रम में एक चेक पीरियड निर्धारित किया जायेगा. इस दौरान कितने रुपये वैध तरीके से अर्जित और खर्च हुए, कितनी संपत्ति की खरीदारी हुई या निवेश किये गये, इन सबकी जांच की जायेगी.

एसीबी को आशंका है कि शराब घोटाले से आरोपी पक्षों ने अवैध तरीके से धन अर्जित किया है. इसी के आधार पर एसीबी ने गोपनीय तरीके से विनय चौबे व उनकी पत्नी, शीपिज त्रिवेदी व उनकी पत्नी और विनय सिंह व उनकी पत्नी के अलावा दो सीए उपेंद्र शर्मा और धनंजय कुमार की संपत्ति की जांच शुरू की थी. एसीबी को जानकारी मिली थी कि विनय चौबे के करीबियों के पास पांच पॉपर्टी और तीन कंपनियां हैं. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के बिंदु पर पीई दर्ज कर आगे जांच के लिए विनय चौबे और उनके करीबियों के खिलाफ एसीबी ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था. अनुमति मिलते ही एसीबी ने पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

:::::::::::: ::::::::::: :::::::::::

सिद्धार्थ सिंघानिया सहित चार कारोबारियों से आज होगी पूछताछरांची. शराब घोटाला मामले में चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया से एसीबी बुधवार को पूछताछ करेगी. श्री सिंघानिया शराब कारोबार में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी से जुड़े रहे हैं और छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में चर्चा में आये हैं. इसके अलावा तीन अन्य कारोबारियों से भी पूछताछ की जायेगी. इसमें एटूजेड के अतीमा खन्ना, इगल हंटर के बच्चा लोहिया और सरोज लोहिया से पूछताछ होगी. पूछताछ के लिए मंगलवार को एसीबी ने एटूजेड कंपनी के डॉयरेक्टर अरुण गौड़, हरियाणा के परमात्मा सिंह राठौरा और रीतू गोयल को बुलाया था. तीनों ने एसीबी मुख्यालय आने के लिए समय की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola