Ranchi News : 25 फरवरी तक दो प्रखंडों में चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

सोमवार से ओरमांझी और तमाड़ में चलेगा अभियान

विज्ञापन

रांची. फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जायेगा. सोमवार से यह अभियान दो प्रखंडों ओरमांझी और तमाड़ में चलेगा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े इलाकों में 10 से 25 फरवरी तक 2,45,828 लोगों को दवा खिलायी जायेगी. गर्भवती महिला, दो वर्ष से छोटे बच्चों और अत्यंत गंभीर बीमार व्यक्ति को यह दवा नहीं खिलायी जायेगी. खाली पेट दवा का सेवन नहीं किया जाना है. अभियान के दौरान डीइसी व अल्बेंडाजोल दवा का सेवन अपने सामने कराया जाना है. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक भवनों में बूथ के माध्यम से 10 फरवरी को और शेष बचे लोगों को 11 से 25 तक घर-घर जाकर दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा कराया जायेगा. अभियान के दौरान 323 बूथों पर 646 डीए द्वारा दवा का सेवन कराया जायेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए 33 सुपरवाइजर लगाये गये हैं, ताकि शत-प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराया जा सके. अभियान को लांच करते वक्त जिला मलेरिया पदाधिकारी की पूरी टीम मौजूद थी.

किसको कितनी दवा की खुराक

– 2-5 वर्ष : डीइसी की एक गोली और अल्बेंडाजोल की एक गोली- 6-14 वर्ष : डीइसी की दो गोली और अल्बेंडाजोल की एक गोली

– 15 वर्ष व इससे ऊपर : डीइसी की तीन गोली व अल्बेंडाजोल की एक गोली

जानें फाइलेरिया बीमारी क्या है

फाइलेरिया वेक्टर जनित लाइलाज और दूसरी बड़ी दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी है. यह गंदे पानी में पनपने वाले संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है. यह जानलेवा बीमारी नहीं है, लेकिन इसकी वजह से शरीर में विकृति पैदा होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola