पुत्री को नियुक्त पत्र मिलने पर 26 घंटे बाद शव उठाया गया

Updated at : 22 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
पुत्री को नियुक्त पत्र मिलने पर 26 घंटे बाद शव उठाया गया

अशोक तुरी के निधन के 26 घंटे बाद उनकी पुत्री रानी कुमारी को प्रबंधन ने जब नियुक्ति पत्र दिया.

विज्ञापन

डकरा. एनके एरिया के केडीएच परियोजना में लिपिक के पद पर कार्यरत अशोक तुरी के निधन के 26 घंटे बाद उनकी पुत्री रानी कुमारी को प्रबंधन ने जब नियुक्ति पत्र दिया, तब अशोक तुरी का शव डकरा अस्पताल से उठाया गया. रविवार को ड्यूटी के समय अशोक की तबीयत खराब होने पर उन्हें डकरा अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें सीसीएल अस्पताल गांधीनगर रांची रेफर कर दिया. स्थिति बिगड़ने पर गांधीनगर से भी उन्हें पल्स अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रात दस बजे जब उनका शव डकरा अस्पताल पहुंचा, तब क्षेत्र के सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंच कर प्रबंधन से आश्रित को नियुक्ति पत्र देने की मांग पर अड़ गये. सोमवार को पूरे दिन कई चरण की वार्ता के बाद देर शाम मृतक की पुत्री रानी कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया गया. ज्ञात हो कि अशोक तुरी डकरा के ही रहने वाले थे और वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola