Ranchi News : बिपिन मिश्रा पर हमला करने वाले बड़काकाना तक किये गये ट्रैक

Updated at : 10 Mar 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : बिपिन मिश्रा पर हमला करने वाले बड़काकाना तक किये गये ट्रैक

बाहर के शूटरों पर घटना को अंजाम देने का संदेह

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फायरिंग कर भागने वाले तीन अपराधियों को रविवार तक एसआइटी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये बड़काकाना तक ट्रैक किया है. इससे पहले पुलिस ने बीआइटी ओपी तक अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज हासिल किया था. एसआइटी को जांच के दौरान आशंका है कि शूटर बड़काकाना से आगे रामगढ़ होते हुए आगे भाग निकले होंगे. पुलिस टीम हजारीबाग में भी विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध शूटरों की तलाश में छापेमारी कर रही है. जिस तरीके से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है, उससे एसआइटी को इस बिंदु पर भी आशंका है कि शूटरों को बाहर से सुपारी देकर हत्या की नीयत से बुलाया गया था. एसआइटी को कॉल डंप के जरिये भी कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं. इसके आधार पर ही संदिग्ध की भूमिका पर साक्ष्य एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. एसआइटी में शामिल अलग-अलग टीम को रांची के बाहर भी छापेमारी के लिए भेजा गया है, ताकि घटना में शामिल शूटरों के बारे में सुराग मिल सके. एसआइटी में शामिल पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर जांच कर रही है. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. जल्द ही जांच के दौरान पुलिस के लिए पूरा मामला स्पष्ट हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola