Ranchi News : सहारा ग्रुप पर दर्ज केस में छापेमारी के लिए टीम गठित करने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 11:30 PM

विज्ञापन

सीआइडी के अधिकारियों के साथ डीजीपी ने करोड़ों रुपये के गबन को लेकर दर्ज केस की समीक्षा की

विज्ञापन

रांची. सहारा ग्रुप पर दर्ज करोड़ों रुपये के गबन को लेकर दर्ज केस की समीक्षा गुरुवार की शाम डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सीआइडी के अधिकारियों के साथ की. डीजीपी ने सीआइडी के अधिकारियों को त्वरित गति से केस का अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही जिस केस में आरंभिक अनुसंधान पूरा हो चुका है और राज्य के बाहर जाकर आरोपियों का सत्यापन सहित अन्य आवश्यक काम बाकी है, ऐसे केस में छापेमारी के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया. वहीं अनुसंधानक को तकनीकी और डाटा विश्लेषण के आधार पर दोषियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि सहारा ग्रुप से जुड़े चार प्रमुख केस का अनुसंधान वर्तमान में सीआइडी कर रही है. सभी केस की समीक्षा की गयी है. समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी है कि अभी तक अनुसंधान में दस्तावेज के आधार पर कई साक्ष्य एकत्रित किये गये हैं. समीक्षा बैठक के दौरान सीआइडी के आइजी असीम विक्रांत मिंज, सीआइडी एएसपी दीपक कुमार सहित सीआइडी के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola