Ranchi News : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 1.15 लाख शिक्षकों का होगा प्रशिक्षण
Ranchi News : राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) के तहत लगभग 1.15 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
रांची. राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) के तहत लगभग 1.15 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के डीइओ और डीएसइ को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि शिक्षकों को समय के अनुरूप अपडेट रहने के लिए वर्ष में कम से कम 50 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है. इसमें से 24 घंटे का प्रशिक्षण ऑनलाइन होगा. छह घंटा का ऑफलाइन जिला स्तर पर डायट में होगा, यह गैर आवासीय होगा. इसके अलावा शेष 20 घंटे का प्रशिक्षण जेसीइआरटी में होगा.
ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए एक माह का समय मिलेगा
कक्षा एक से आठ और कक्षा नौ से 12वीं तक के शिक्षकों का अलग-अलग प्रशिक्षण होगा. सभी डीइओ और डीएसइ को प्रशिक्षण के लिए निर्धारित समय के अनुरूप प्रतिनियुक्त करने के लिए कहा गया है. शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए एक माह का समय दिया जायेगा, इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य होगा. डायट में होनेवाले गैर आवासीय प्रशिक्षण में सभी कोटि के शिक्षकों को शामिल किया जायेगा. जेसीइआरटीमें दो दिनी प्रशिक्षण होगा
जेसीइआरटी में दो दिवसीय प्रशिक्षण होगा. जेसीइआरटी में प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से दिया जायेगा. इसके लिए शिक्षकों की लिस्ट सभी डीइओ और डीएसइ को उपलब्ध करा दी जायेगी. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. डीइओ और डीएसइ को दिये गये निर्देश के अनुरूप शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










