सड़क दुर्घटना में तमाड़ के युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Dec 2024 10:17 PM
Birsa Munda
मृतक की पहचान तमाड़ के कुबासल पतरा निवासी सूबाचरण स्वांसी के रूप में की गयी है.
मांडर. एनएच-75 में मुरगू पुल के डायवर्सन के समीप शनिवार की रात को सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तमाड़ के कुबासल पतरा निवासी सूबाचरण स्वांसी के रूप में की गयी है. दुर्घटना रात करीब आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि युवक मुरगू पुल के समीप सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा था. सूचना मिलने पर मांडर पुलिस उसे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंची. लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. बाद में उसके पॉकेट से मिले मोबाइल का लॉक खुलवाकर पुलिस ने परिजनों से बात कर उसकी पहचान की. परिजनों के अनुसार सूबाचरण स्वांसी प्लंबर का काम करता था. वह चंदवा काम करने गया था. पुलिस को जब वह सड़क किनारे घायलावस्था में मिला तो वह हाथ में एक झोला भी पकड़े हुए था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










