Ranchi News : विद्यार्थी व खिलाड़ी सम्मानित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम
रांची. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरा होने पर शनिवार को शौर्य सभागार डोरंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित था. इसमें एसएस डोरंडा बालिका प्लस टू विद्यालय की मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण पांच छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा रांची जिला महिला पैरा थ्रो बॉल टीम की सात सदस्यों को सम्मानित किया गया. इनका चयन कंबोडिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए किया गया है. मौके पर समाज कल्याण निदेशक किरण कुमारी पासी, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




