Political news : आजसू पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बनी रणनीति
आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक मैक्लुस्कीगंज में हुई. प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.
रांची. आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक रविवार को सुदेश महतो की अध्यक्षता में मैक्लुस्कीगंज में हुई. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनी. प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही प्रत्येक प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति भी की गयी. युवा संवाद कार्यक्रम के तहत युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की रूपरेखा तैयार हुई. वहीं, नगर निकाय के आगामी चुनाव पर भी चर्चा हुई. यह भी फैसला हुआ कि सोशल मीडिया टीम को सशक्त बनाना है.
एकजुट होकर काम करना होगा
सुदेश महतो ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन का विस्तार जल्द करें. बैठक में रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए. कुल 134 वार्डों के प्रतिनिधियों सहित पांचों जिलों के केंद्रीय, जिला, नगर, प्रखंड पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. मौके पर डॉ देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, निर्मला भगत, पार्वती देवी, रंजीत गंझू आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










