Ranchi News : सौंदर्यीकरण के बाद संत थॉमस चर्च विश्वासियों के लिए खुला

संत थॉमस चर्च डोरंडा को सौंदर्यीकरण के बाद रविवार को विश्वासियों के लिए खोल दिया गया.
रांची. संत थॉमस चर्च डोरंडा को सौंदर्यीकरण के बाद रविवार को विश्वासियों के लिए खोल दिया गया. बीते एक साल से इस चर्च का सौंदर्यीकरण हो रहा था. चर्च के इस पुन:समर्पण (रि-डेडीकेशन) समारोह के दौरान छोटानागपुर डायसिस के बिशप बीबी बास्के ने चर्च की शिलापट्ट का अनावरण किया. इसके बाद हुए विशेष आराधना में बिशप बास्के ने कहा कि यह चर्च संत थॉमस के नाम से बना है. संत थॉमस को भारत का प्रेरित और संत कहा जाता है. उन्होंने चर्च के रि डेडीकेशन और पेरिश डे को ईश्वर की कृपा बताया. गौरतलब है कि डोरंडा पेरिश की स्थापना छोटानागपुर डायसिस के 100 वें जुबली वर्ष में 1990 में हुई थी. शुरू में एसपीजी मिशन स्कूल के एक कमरे में आराधना होती थी. बाद में संत थॉमस चर्च बना. कुछ समय पहले चर्च के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस हुई जिसके बाद पिछले सात कार्य शुरू किया गया था. सौंदर्यीकरम के बाद चर्च की भव्यता और बढ़ गयी है. आज के समारोह में रेव्ह जोलजस कुजूर, पेरिश प्रिस्ट रेव्ह बसंत हेंब्रोम, रेव्ह अजीत सिंह होरो, रेव्ह यूजे सांगा, रेव्द जेडब्ल्यू तिलमिंग, पेरिस सचिव आश्रित बाखला, डॉ सुमन मंजूला मिंज, मार्शल टुडू, सैमसन आरोहन, डॉ णधुलिका होरो नीरजा आरोहन सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




