सोलर जलमीनार पांच महीने से खराब
Updated at : 09 Nov 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

मांडर के पंचायत सचिवालय के निकट स्थित सोलर जलमीनार से पिछले पांच महीने से पानी की आपूर्ति ठप है.
विज्ञापन
मांडर.
मांडर के पंचायत सचिवालय के निकट स्थित सोलर जलमीनार से पिछले पांच महीने से पानी की आपूर्ति ठप है. जानकारी के अनुसार जलमीनार के मोटर का स्टार्टर खराब हो गया है. जिसके चलते यहां से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. करीब 4000 लीटर की क्षमता वाले इस जलमीनार का निर्माण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कराया था. जिससे पंचायत सचिवालय में आनेवाले ग्रामीणों समेत अगल-बगल के घरों व दुकानदारों को शुद्ध पेयजल मिलता था. जलमीनार से पानी की आपूर्ति बंद रहने के कारण लगे नल की भी चोरी हो गयी है. ग्रामीणों के अनुसार एक बार उन्होंने आपस में चंदा कर स्टार्टर की मरम्मत भी करायी थी, लेकिन यह फिर से खराब हो गया है. जिसे बदलने के लिए उन्होंने कई बार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से गुहार लगायी है. लेकिन विभाग की ओर से इसे बदलने के लिए अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.मांडर 1, खराब जलमीनार.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




