गुलेल गैंग ने सुभाषनगर में खड़े ट्रक से 5000 लीटर डीजल लूटी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
डकरा के सुभाषनगर पेट्रोल पंप के सामने खड़े 12 ट्रकों से गुलेल गैंग ने गुरुवार की देर रात लगभग 5000 लीटर डीजल लूट ली.
विज्ञापन
डकरा.
डकरा के सुभाषनगर पेट्रोल पंप के सामने खड़े 12 ट्रकों से गुलेल गैंग ने गुरुवार की देर रात लगभग 5000 लीटर डीजल लूट ली. 15-20 की संख्या में अपराधियों ने सभी ट्रकों की टंकी का लाॅक तोड़कर डीजल निकालने लगे. जिस ट्रक के चालक ने विरोध किया उसे अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. एक चालक जब ट्रक लेकर भागने लगा तो उस पर रिवाल्वर अड़ा दिया. इस संबंध में पीड़ित लोगों ने बताया कि पिछले 10 दिनों में तीसरी बार डीजल लूटी गयी है. जिस समय ट्रक से डीजल निकाला जाता है उस समय गैंग के लोग ताबड़तोड़ गुलेल से पत्थर चलाते रहते हैं. सभी दो-तीन वाहन से आते हैं और घटना को अंजाम देने समय मंकी कैप पहने रहते हैं. इसलिए सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान नहीं हो पाती है. पिछले वर्ष भी यहां कई बार डीजल लूट को अंजाम दिया गया था. इस वर्ष दुर्गा पूजा के समय से एक बार फिर से लूट शुरू हो गयी है. ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रशांत दुबे ने खलारी पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










