युवक का शव बरामद, हत्या के आरोप में पत्नी समेत छह गिरफ्तार

Updated at : 10 Oct 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
युवक का शव बरामद, हत्या के आरोप में पत्नी समेत छह गिरफ्तार

चान्हो पुलिस ने तीन दिनों के अथक प्रयास के बाद शुक्रवार को बढ़इया गांव स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं में छह माह से दफन रामबली यादव (45) का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

चान्हो पुलिस ने तीन दिनों के अथक प्रयास के बाद शुक्रवार को बढ़इया गांव स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं में छह माह से दफन रामबली यादव (45) का शव बरामद किया है. बताया गया कि यूपी के वाराणसी के लोहरापुर गांव का रामबली यादव पिता बरसाती यादव अपनी दूसरी पत्नी चंपा उरांव के साथ काफी दिनों से बढ़इया गांव में रह रहा था. करीब छह माह पूर्व वह अचानक गांव से लापता हो गया था. उसके लापता होने की जानकारी मिलने पर वाराणसी से आकर उसकी पहली पत्नी के पुत्र राहुल यादव ने चान्हो थाना आकर चार दिनों पहले सात अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें उसने अपने पिता को गायब करने का आरोप चंपा उराइंन पर लगाया था. चान्हो पुलिस ने मामले की छानबीन के क्रम में चंपा उराइंन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया की करीब छह माह पहले उसने अनबन होने के कारण रामबली यादव की गोली मारकर हत्या करा दी थी. शव को गांव से थोड़ी दूर स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं में डालकर उस पर मिट्टी डलवा दिया था. चंपा उराइंन पिता बैजू उरांव से मिली जानकारी के बाद चान्हो पुलिस दंडाधिकारी की उपस्थिति में उक्त कुएं की बुधवार से खुदाई शुरू करायी. लेकिन कुएं में खुदाई के दौरान बार-बार पानी भर जाने व कीचड़ की समस्या के कारण पुलिस को दो दिनों तक कोई सफलता नहीं मिली. अंततः शुक्रवार को पुलिस ने कुएं से कपड़े में लिपटे रामबली यादव का शव बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. हत्या के आरोप में चंपा उराइंन सहित पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार व बाइक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

हत्या के बाद छह माह से कुएं में दफन यूपी के व्यक्ति का शव निकाला गया

चान्हो 1 इसी कुएं से शव बरामद किया गया.

चान्हो 2, मृतक रामबली यादव का फाइल फोटो.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola