सिल्ली के तीरंदाजों ने देश का नाम रौशन किया

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 12 Dec 2025 7:33 PM

विज्ञापन

बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकाडमी के तीरंदाजों ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश, प्रदेश व सिल्ली का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

सिल्ली.

बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकाडमी के तीरंदाजों ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश, प्रदेश व सिल्ली का नाम रोशन किया है. एक ओर जहां बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी के जीतू राम बेदिया ने कोच रोहित कोइरी के मार्गदर्शन में दुबई में आयोजित यूथ एशियन पारा गेम्स में भारत की ओर से खेलते हुए मिक्स टीम में कांस्य पदक जीता है, वहीं तमन्ना चौधरी व बर्षा खलखो ने कोच रोहित भारद्वाज के मार्गदर्शन में हैदराबाद में आयोजित 45वीं एनटीपीसी सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीत कर प्रदेश, क्षेत्र व एकेडमी नाम रौशन किया है. कोच प्रकाश राम ने कहा कि झारखंड प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए तमन्ना व बर्षा ने इंडियन राउंड के टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त की है. तमन्ना ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक प्राप्त की है. इनकी उपलब्धि पर एकेडमी के संरक्षक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, अध्यक्ष नेहा महतो, जयपाल सिंह, ब्रजेश प्रसाद,कोच शिशिर महतो समेत सभी कोच व प्रशिक्षु तीरंदाजों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola