शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर लगाया झारखंड को अराजकता की खाई में ढकलने का आरोप, पूछा ये सवाल
झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने राज्य को अराजकता की खाई में ढकेल दिया. उन्होंने युवा आक्रोश रैली से पहले पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही.
रांची : झारखंड के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोरहाबादी में आयोजित युवा आक्रोश रैली से पहले हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बीतचीत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड को अराजकता की खाई में ढकेल दिया. हमारे विरोध प्रदर्शन को कुचालने की पूरी कोशिश की गयी. मैं हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि वह डरे हुए क्यों हैं.
क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित रैली के पहले झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने राज्य को अराजकता की खाई में ढकेल दिया. आज युवा उनसे मुख्यमंत्री द्वारा किये गये वादों को याद दिला रहे हैं. वे सरकार से नौकरी और बेरोजगारी भत्ता की बात पूछ रहे हैं. जब न्याय मांगने आ रहे हैं तो हमारे कार्यकर्ताओं के विरोध को दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है. रैली से पहले आज पूरी रात हमें प्रताड़ित किया गया.
शिवराज सिंह चौहान ने रावण का क्यों किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि मैं हेमंत सोरेन सरकार से कहना चाहता हूं कि रावण का भी अहंकार चूर हो गया था. अगर वे सोचते हैं कि न्याय और अधिकार की लड़ाई को इस तरह कुचला और दबाया जा सकता है, तो वह गलत है. झारखंड के युवा लड़ेंगे और लड़ाई जीतेंगे.”
कैसी है सीएम आवास के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रैली को देखते हुए सीएम आवास के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. 4 आइपीएस अधिकारियों, आठ डीएसपी सहित भारी संख्या में इंस्पेक्टरों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा रैपिड एक्शन पुलिस, जैप, जैप-10 की महिला बटालियन, इको, आइटीबीपी, लाठी पार्टी को तैनात किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे रैली को ड्रोन कैमरा और वीडियोग्राफी भी की जाएगी. गुरुवार को ही जिला प्रशासन ने मोहराबादी मैदान के 500 मीटर परिधि में (मैदान को छोड़कर) निषेधाज्ञा लगा दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










