शिव कथा मन को शांत और एकाग्र करने का शक्तिशाली माध्यम: आचार्य सीताराम

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 20 Mar 2026 7:49 PM

विज्ञापन

करकट्टा देवी मंडप में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

प्रखंड के करकट्टा ग्राम स्थित देवी मंडप मंदिर प्रांगण में आयोजित वासंतिक नवरात्र महोत्सव सह शतचंडी महायज्ञ के उपलक्ष्य में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि रोहिणी के परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार ने व्यासपीठ और पवित्र ग्रंथ पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर कथा का विधिवत श्रीगणेश किया. वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक आचार्य सीताराम शरण ने कथा के प्रथम दिन शिव महात्म्य का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का मार्ग दिखाया. कहा कि बदलाव की कोई उम्र नहीं होती, सच्चा पश्चाताप करनेवाला व्यक्ति कभी भी पवित्र और नये जीवन की शुरुआत कर सकता है. आचार्य ने बल देते हुए कहा कि मन को शांत और एकाग्र करने के लिए शिव कथा एक शक्तिशाली आध्यात्मिक माध्यम है. महादेव की शरण में आने से मनुष्य के भीतर का अहंकार समाप्त होता है और सेवा भाव जागृत होता है. कथा के समापन पर यजमान और आयोजन समिति ने भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती की. आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए. इस अवसर पर गणेश पाहन, राकेश सिंह, अनिल पासवान, चितरंजन सिंह, अवध प्रसाद गुप्ता, रविंद्र राम, हरि प्रसाद गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रमोद सिंह, राहुल सिंह, डॉ संजय कुमार, हेमलाल यादव, विमल वर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य व श्रद्धालु उपस्थित थे.

करकट्टा देवी मंडप में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

20 खलारी 03, देवी मंडप मंदिर प्रांगण में शिव महापुराण ग्रंथ पर पुष्पार्चन करते अतिथि व अन्य.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola