ePaper

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना - झारखंड में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, कही ये बात

Updated at : 21 Aug 2025 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Shilpi Neha Tirkey Janata Darbar Ranchi Jharkhand Urea Black Marketing News

झारखंड की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की.

Shilpi Neha Tirkey Janata Darbar: झारखंड की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के जनता दरबार में 74 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्या के निदान के निर्देश दिये. कृषि मंत्री ने जनता दरबार में स्वीकार किया कि झारखंड में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है. उन्होंने इसकी वजह भी बतायी और इसके खिलाफ होने वाली कार्रवाई के बारे में भी बताया.

विज्ञापन

Shilpi Neha Tirkey Janata Darbar: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना कि प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है. उन्होंने कहा कि मानसून की बारिश अधिक हुई है. इसलिए यूरिया की डिमांड भी बढ़ी है. यही वजह है कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस पर सरकार की नजर है. पलामू में 4 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

कांग्रेस भवन में मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं

शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार 21 अगस्त को राजधानी रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार में ये बातें कहीं. जनता दरबार में उन्होंने अलग-अलग जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निदान के लिए अधिकारियों से बात की.

‘आम लोगों की समस्या के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

जनता दरबार के दौरान कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी लापरवाही क सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. लोकतंत्र में सारी व्यवस्थाएं जनता को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जनता दरबार एक सकारात्मक पहल – शिल्पी नेहा तिर्की

उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से एक सकारात्मक पहल संगठन के द्वारा की गयी है, ताकि लोगों की समस्याओं का निदान हो सके. कई लोगों को जनता दरबार का लाभ मिला है. उनकी समस्याओं का समाधान हुआ है. कुछ ऐसे भी मामले हैं, जो वैधानिक प्रक्रिया के तहत आते हैं. उनके लिए कानूनी सलाह भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है.

कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनती कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की.

मंईयां सम्मान, जल संकट समेत ये समस्याएं आयीं सामने

जनता दरबार में कुल 74 लोगों ने अपनी समस्या से कृषि मंत्री को अवगत कराया. इसमें मुख्य रूप से पेंशन, अधिक बिजली बिल, तालाब जीर्णोद्धार, यूरिया की कालाबाजारी, जल संकट, मंईयां सम्मान योजना, जाति-आय प्रमाण पत्र, गंभीर बीमारी से जुड़े मामले आये.

इसे भी पढ़ें : Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो, चूजे को खाने आये सांप को बाज ने खोद डाला

हिंदपीढ़ी के जलील का आया 1.32 लाख रुपए का बिजली बिल

हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद शमीम जलील का 1,32,000 रुपए का बिजली बिल आया है. इस पर शिल्पी ने संबंधित अधिकारी से बात करके इसमें सुधार के साथ-साथ अधिक बिजली बिल के अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार करने का निर्देश दिया. कहा कि इसके लिए व्यवस्था बनायी जाये. आम लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े.

पलामू में 4 यूरिया दुकानों को किया गया निलंबित

यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत पर उन्होंने कहा कि सरकार की निगाह इस पर है. पलामू में कालाबाजारी की शिकायत पर 4 दुकानों को निलंबित किया गया है. अतिवृष्टि से खपत बढ़ी है. मांग ज्यादा होने से कालाबाजारी हो रही है, लेकिन यदि लापरवाही हुई, तो लाइसेंस रद्द किया जायेगा. अतिरिक्त यूरिया की आपूर्ति के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री से बात की जायेगी. यूरिया की समस्याओं को लेकर थोक विक्रेताओं के साथ जल्द ही बैठक की जायेगी.

इन लोगों ने रखी अपनी समस्या

  • लाल झाड़ी देवी
  • संतोष जायसवाल
  • जोशना एक्का
  • नवीन कुमार सिंह
  • रालहो कुजूर
  • भोला दास
  • शबनम परवीन
  • शिवाशीष कुमार
  • अजय मंडल
  • लकी कुमारी
  • हेमलाल तुरी
  • ममता तिर्की
  • ओमप्रकाश गोप
  • राम भंजन सिंह मुंडा
  • मुन्ना नायक
  • पंकज महतो
  • अनिल दास
  • प्रिया रंजन सिंह
  • फिरोज अंसारी
  • राजेश चौधरी
  • जय किशोर ठाकुर

Shilpi Neha Tirkey Janata Darbar में ये थे मौजूद

जनता दरबार में अभिलाष साहू, राजन वर्मा, निरंजन पासवान, राकेश किरण महतो, नरेंद्र लाल गोपी और राजीव चौधरी उपस्थित थे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें

रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को, रजरप्पा के दामोदर में विसर्जित होंगी अस्थियां

झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में होगी बारिश

किसान 31 अगस्त तक करा लें ये काम, नहीं तो पछतायेंगे, सरायकेला-खरसावां में अब तक आये 3,784 आवेदन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola