Ranchi News : झारखंड में शंकर नेत्रालय खोलना चाहते हैं शंकराचार्य, भेजा प्रस्ताव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2025 10:03 PM
Ranchi News : कांची पीठ के शंकराचार्य ने चेन्नई के शंकर नेत्रालय की तर्ज पर झारखंड में भी अस्पताल खोलने की इच्छा जतायी है.
रांची. कांची पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने चेन्नई के शंकर नेत्रालय की तर्ज पर झारखंड में भी अस्पताल खोलने की इच्छा जतायी है. कांची पीठ ने इससे संबंधित प्रस्ताव झारखंड सरकार को भेजा गया है. इसके लिए रांची के इटकी में 100 बेड का अस्पताल और कॉलेज खोलने के लिए जमीन मांगी गयी है. कांची पीठ की ओर से बताया गया है कि सीएसआर फंड से 50 करोड़ की लागत में अस्पताल खोला जायेगा. कांची पीठ की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2018 से पीठ झारखंड में गरीबों की सेवा के लिए अस्पताल खोलने की इच्छा रखता है. लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हो पायी है.
धार्मिक न्यास बोर्ड को भी दी जानकारी
कांची पीठ ने इससे संबंधित जानकारी झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड को भी दी है. न्यास बोर्ड से अस्पताल खोलने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया गया है. कांची पीठ की ओर से सरकार को अस्पताल की प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी भेजी गयी है.चेन्नई के प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय से कांची पीठ का है जुड़ाव
चेन्नई स्थित विश्व प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय से कांची पीठ का जुड़ाव है. वर्ष 1994 में स्थापित यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 140 बेड के इस अस्पताल में दूसरे राज्य से लोग इलाज कराने के लिए जाते हैं. कांची पीठ की ओर से दूसरे राज्यों में भी शंकर नेत्रालय के कई अस्पताल संचालित हैं. वर्ष 2016 में एक अस्पताल ओडिशा में भी खोला गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










