Hockey : एसजीएफआइ अंडर-19 हॉकी में झारखंड दोनों वर्गों में जीता
बालिका टीम ने जम्मू-कश्मीर को एकतरफा अंदाज में 14-0 से पराजित किया
रांची. शिक्षा विभाग की मेजबानी में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को मेजबान झारखंड ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज की. रांची के अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले आयोजित हो रहे हैं. बालक वर्ग में झारखंड ने कर्नाटक को 3-0 से हरा कर पहला मैच जीता. वहीं, देर शाम बालिका टीम ने जम्मू-कश्मीर को एकतरफा अंदाज में 14-0 से पराजित किया. बालिका वर्ग के अन्य मैचों में पंजाब ने बंगाल को 6-0से, मध्य प्रदेश ने राजस्थान को 6-0 से, ओडिशा ने बिहार को 5-0 से, दिल्ली ने महाराष्ट्र को 5-1 से, कर्नाटक ने चंडीगढ़ को 4-1 से और छत्तीसगढ़ ने आइपीएससी को 10-0 से हराया. बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने बंगाल को 6-0 से, असम ने सीआइएससीइ को 12-0 से व दिल्ली ने सीबीएससीडब्ल्यूएसओ को 19-1 से हराया. जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी के बीच मैच 2-2 से बराबर रहा. झारखंड ने कर्नाटक को 3-1 गोल के अंतर से हराया. छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के बीच गोलरहित मैच ड्रॉ रहा.राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से, जबकि बंगाल ने विद्या भारती को 15-0 से हराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










